Tuesday, December 27, 2016

मोबाइल से कैसे करें डिजिटल भुगतान ?

वैसे तो डिजिटल भुगतान करने के कई सरे तरीके हैं किन्तु एक साधारण से मोबाइल से आसन तरीके से कैसे भुगतान करें इस बारे में जानकारी दे रहे हैं गूगल सर्टिफाइड आई टी प्रोफेशनल राज कमल त्रिपाठी |

कैसे करें USSD *99# से पैसा ट्रांसफर:

  1. अपने मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से जोड़े 
  2. अपने फ़ोन में *99# डायल करें 
  3. अपने बैंक का शोर्ट नेम का 3 अक्षर (SBI, UBI आदि ) डालें  या फिर बैंक का IFSC कोड के पहले चार अक्षर डालें 
  4. अब Fund Transfer-MMID का विकल्प चुनें 
  5. जिसे भुगतान करना है उसका मोबाइल नंबर और MMID डाले 
  6. रकम और अपना MPIN डालें 
  7. स्पेस छोड़कर खाता नम्बर के आखिरी चार अंक डालें 
  8. बस हो गया आपका पैसा ट्रांसफर 

USSD *99# मोबाइल बैंकिंग:

 USSD का अर्थ या पूर्ण रूप है “Unstructured Supplementary Service Data” | क्या आपने कभी भी एक खास कोड (Code) डायल करके मोबाइल बैलेंस (Mobile Balance) प्राप्त किया है ? आपने देखा होगा की मोबाइल सेवाओं का उपयोग करने के लिए रिचार्ज विक्रेता (recharge vendor) कुछ कोड (Code) का उपयोग करता है , ये Code ही USSD Code हैं | Code जो सीधे दूरसंचार कंपनी (telecom company ) के Server के साथ Communicate करते हैं USSD के रूप में जानें जाते हैं | आपने गौर किया होगा कि USSD Code ‘*’ के साथ शुरू होता है और ‘#’ के साथ समाप्त होता है |

USSD जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर (telecom operator) के Server से Connect होता है वैसे ही यह बैंक के Server से भी Connect हो जाता है | इसलिए, यह आपको आपके बैंक खाते तक पहुँचने देता है और कुछ लेनदेन करने देता है | आपके बैंक खाते में प्रवेश (entry) पंजीकृत मोबाइल नंबर (registered mobile number) के आधार पर दिया जाता है | इस प्रकार, आप USSD Code डायल करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर (registered mobile number) का उपयोग करना होगा | NPCI इस USSD सेवा के सभी technicality को संभालती है | एक विशेष संख्या * 99 # को बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए तय किया गया है | यह संख्या सभी बैंकों में काम करता है | बैंकिंग लेन-देन की इस प्रणाली को NUUP के रूप में जाना जाता है |

क्या है NUUP

NUUP का अर्थ है राष्ट्रीय एकीकृत यूएसएसडी प्लेटफार्म / National Unified USSD Platform (NUUP) | NPCI द्वारा विकसित यह एक विशेष सेवा है जिसे भारत सरकार द्वारा 2014 में शुरू किया गया था | यह सेवा बैंकों और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (telecom service providers) को एक साथ मूल काम करने के लिए अनुमति देता है | NUUP की सेवाएं USSD विधि पर आधारित हैं |

USSD (Unstructured Supplementary Service Data) सामान्य रूप से दूरसंचार (telecommunication) के क्षेत्र में इस्तेमाल की जानें वाली एक तकनीक है | यह सभी GSM Enabled Handset पर उपलब्ध होती है | आपको इस विधि की सेवाओं का उपयोग करने के लिए एक इंटरनेट कनेक्शन (Internet Connection) की जरूरत नहीं है |यह केवल voice connectivity का उपयोग करता है |

NUUP से क्या क्या कर सकते हैं 

NUUP विभिन्न वित्तीय, गैर वित्तीय और मूल्य वर्धित सेवाओं (value added services) के लिए USSD का उपयोग करता है | आप न केवल अपने शेष राशि की जांच कर सकते हैं और Mini Statement देख सकते हैं बल्कि पैसे भी भेज सकते हैं | कुछ और विकल्प जैसे MMID देखना, OTP Generate करना और M-Pin बदलना |

अलग अलग भाषा के लिए अलग अलग कोड 


  1. English *99# 
  2. Hindi *99*22# 
  3. Tamil *99*23# 
  4. Telugu *99*24# 
  5. Malayalam *99*25# 
  6. Kannada *99*26# 
  7. Gujarati *99*27# 
  8. Marathi *99*28# 
  9. Bengali *99*29# 
  10. Punjabi *99*30# 
  11. Assamese *99*31# 
  12. Oriya *99*32#


No comments:

Post a Comment